BMW CE 04 Electric Scooter Launch Date in India: बीएमडब्ल्यू मोटरराड का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द ही भारतीय ऑटो बाजार में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने अपने अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 04 (BMW CE 04 Electric Scooter) का टीजर जारी किया है। CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर अमेरिका सहित चुनिंदा वैश्विक बाजारों में पहले से ही बेचा जा रहा है।
साल 2020 में पहली बार बीएमडब्ल्यू सीई 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर को कॉन्सेप्ट अवतार में शोकेस किया गया था। इसके बाद इसे साल 2021 में प्रोडक्शन रेडी वर्जन में लॉन्च किया गया। यह अवतार ज्यादातर एक शैली और भागों की अवधारणा मॉडल के रूप में है। ऐसा ही कुछ अपकमिंग CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर में देखने को मिल सकता है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
BMW CE 04 Electric Scooter Features
आने वाली बीएमडब्ल्यू के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको कई टेक्नोलॉजी फीचर्स देखने को मिलेंगे। स्मार्टफोन से कनेक्ट करने से लेकर इंटीग्रेटेड मैप्स और राइड मोड्स होंगे। इसमें आपको 10.25 इंच की एचडी टीएफटी डिस्प्ले भी मिलेगी, जिसमें आप मैप्स और राइड मोड देख सकेंगे। इसमें राइडिंग ड्यूटी और नेविगेशन के बीच स्प्लिट फंक्शन भी होंगे।
Get ready to witness the mascot of a new era – the era of a silent revolution, only at the biggest BMW motoring extravaganza. Visit the link to book your tickets now: https://t.co/7C7vVANt06
Date: December 10-11, 2022.
Venue: Delhi. pic.twitter.com/AGjfRwG4pL
— BMWMotorrad_IN (@BMWMotorrad_IN) December 8, 2022
BMW CE 04 Electric Scooter Speed
सबसे पहले बात करते हैं BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर की स्पीड की तो यह महज 2.6 सेकंड में 0 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार दे सकता है। इसे लेकर कंपनी की ओर से ऐसा दावा किया गया है। टॉप स्पीड की बात करें तो यह 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है। इस ई-स्कूटर में पिछले पहियों और बैटरी के बीच एक स्थायी चुंबक मोटर है। इसका काम मैक्सिमम 42 बीएचपी की पावर देना है। यह 62 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
BMW CE 04 Electric Scooter Price
बीएमडब्ल्यू का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 8.9kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक पैक करता है। इसे फुल चार्ज होने में 4 घंटे 20 मिनट का समय लगता है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्जिंग पर यह 130KM चल सकती है। कीमत की बात करें तो अमेरिकी बाजार में इसकी कीमत 11,795 डॉलर (करीब 9.71 लाख रुपये) है। अब तक भारत में कीमत क्या होगी, इसका खुलासा नहीं किया गया है।