कार निर्माता कंपनी SEAT ने इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपना एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। जिसका नाम Mo 50 है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 राइडिंग मोड के साथ कई धांसू फीचर्स दिया गया है। वहीं कंपनी का दावा है कि Mo 50 एक बार चार्ज होने पर 172 किलोमीटर का सफर तय कर सकता है। तो आइए जानते हैं मो 50 के अन्य फीचर्स…
Mo 50 की बैटरी, फीचर्स और राइडिंग मोड्स
Mo 50 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5.6 kWh बैटरी और 7.3 kW का मोटर दिया गया है। यह करीब 9.7बीएचपी की पावर जनरेट करता है। इसके अलावा अंडरपिनिंग के लिए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट में प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक और टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं। Mo 50 में 3 राइडिंग मोड्स सिटी मोड, ईको मोड और स्पोर्ट मोड दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि Mo 50 एक बार चार्ज होने पर 172 किलोमीटर का सफर तय कर सकता है।
Mo 50 की कीमत
मो 50 की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, माना जा रहा है कि यह 2023 की शुरुआत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। जल्द ही भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। मो 50 का मुकाबला बजाज चेतक और ओला एस1 जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर से होगा