घरेलू बाजार में कंपनी के वाहन पोर्टफोलियो को अपडेट करते हुए सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने नए स्कूटर लॉन्च किए हैं। एक्सेस 125, एवेनिस और बर्गमैन स्ट्रीट के इंजन को उपडेट कर पेश किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये नए स्कूटर ई20 फ्यूल मानकों के अनुरूप हैं।कंपनी ने स्कूटर्स में इंजन के अलावा कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है।
इस अपडेट के साथ इन स्कूटर्स को नए कलर्स में पेश किया गया है। Suzuki Avenis अब मैटेलिक सोनिक सिल्वर/मैटेलिक ट्राइटन ब्लू में भी उपलब्ध है और Suzuki Burgman Street को पर्ल मैट शैडो ग्रीन में भी पेश किया गया है
OBD2-A मानदंड मानदंडों का पालन करने वाले SUZUKI के लाइनअप में पहला मॉडल होगा। कंपनी ने इस में एक नाय फीचर्स दिया है।आप ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स सिस्टम के नए संस्करण के साथ वाहन की प्रणाली में समस्याओं का पता लगाने में सक्षम होंगे, इस सिस्टम को OBD2-A के रूप में भी जाना जाता है। वाहन कंसोल पर रोशनी के माध्यम से इसकी जानकारी मिलेगी।
Suzuki Motorcycle India Pvt Ltd के कार्यकारी उपाध्यक्ष (Sales & Marketing) देबाशीष हांडा ने कहा सुजुकी का शक्तिशाली 125 सीसी इंजन अपने उच्च प्रदर्शन के कारण ग्राहकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। इंजन अब E20 (20% इथेनॉल के साथ मिश्रित पेट्रोल) और OBD2 मानकों के अनुरूप है। यानी Obd2 मानकों का पालन करता है।
स्कूटर के वेरिएंट और नई कीमतें
मॉडल | वेरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) |
Access | Drum Brake | 79,400 रुपये |
Access | Disc Brake | 83,100 रुपये |
Access | Special Edition | 84,800 रुपये |
Access | Ride Connect Edition | 89,500 रुपये |
Avenis | 92,000 रुपये | |
Avenis | Race Edition | 92,300 रुपये |
Burgman Street | 93,000 रुपये | |
Burgman Street | Ride Connect Edition | 97,000 रुपये |