Tata Tiago EV: टाटा मोटर्स की हालिया घोषणा से उसके ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है। टियागो ईवी को 2022 में लॉन्च किए जाने के साथ, कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक वाहन की कीमतों में वृद्धि की है, जिसे लॉन्च होने के बाद से काफी लोकप्रियता मिली है। कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कार की कीमत 20,000 रुपये तक बढ़ा दिया है।
नई कार के लॉन्च के साथ ही, टाटा ने घोषणा की थी कि शुरुआती कीमत केवल पहली 10,000 कारों के लिए उपलब्ध होगी। आने वाले दिनों में इस बढ़ोतरी की वजह से कीमतों में इजाफा होगा। इस बीच, टाटा ने बाजार का विस्तार करने के उद्देश्य से नए साल की शुरुआत के साथ टियागो ईवी की कीमत में वृद्धि की है।
बाजार में टाटा टियागो ईवी चार अलग-अलग वेरिएंट्स में आती है: जिनमें XE, XT, XZ Plus और XZ Plus Lux। वेरिएंट्स शामिल है। टाटा टियागो ईवी दो बैट्री पैक के साथ आती है। जिनमें 19.2 किलोवाट और 24 किलोवाट की बैटरी पैक शामिल है। 19.2 किलोवाट बैटरी के साथ EV की रेंज 250 Km की है। जबकि 24 किलोवाट बैटरी पैक के साथ EV की रेंज 315 Km की है।