Redmi 12 Pro 5G: Redmi भारत में जल्द ही कमाल के फीचर्स और शानदार कैमरा वाला Redmi 12 Pro Plus 5G स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है। अगर आप किफायती कीमत में एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो रेडमी का यह स्मार्टफोन वाकई दमदार है। इसमें बहुत अच्छी विशेषताएं और कैमरा गुणवत्ता है। यह किसी भी फोन से कई गुना बेहतर है।
यह एक मिड-रेंज फोन हो सकता है। इसकी कीमत 25,000 रुपये से कम हो सकती है। फोन का बेस मॉडल 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 8GB रैम पैक करता है। जानकारी के मुताबिक इसमें स्टोरेज के लिए काफी मेमोरी दी गई है जो डाटा को सुरक्षित रखने के लिए काफी है। यह स्टोरेज पहले डेस्कटॉप में आती थी। तकनीक के साथ-साथ दुनिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है।
नया स्मार्टफोन कंपनी के Redmi Note 12 5G सीरीज का हिस्सा है, जिसे फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस सीरीज में 3 फोन पेश किए हैं। इसमें Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro Plus शामिल हैं। Xiaomi भारत में केवल Redmi Note 12 Pro Plus मॉडल ला सकती है। इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी OLED स्क्रीन मिल सकती है। फोन 120Hz तक का रिफ्रेश रेट ऑफर कर सकता है। स्मार्टफोन के मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 चिपसेट से लैस होने की संभावना है। इसमें 12GB तक LPDDR4X रैम दिए जाने की उम्मीद है।